24वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, हर शेयर पर मिलेगा ₹37 का फायदा

अंबिका कॉटन मिल्स लिमिटेड ने एक बार फिर से डिविडेंड देने का एलान किया है और यह 24वीं बार है जब कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी ₹10 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर ₹37 का डिविडेंड योग्य निवेशकों को देगी और इस डिविडेंड के लिए 20 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।