24-वर्षीय युवक ने एमपी में होटल के कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड के सामने की आत्महत्या
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मोनू नामक 24-वर्षीय युवक ने ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के एक होटल के कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड के सामने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, युवक ने अपने बड़े भाई की पत्नी से मारपीट की थी और मामले में पुलिस द्वारा थाने बुलाने के बाद वह होटल में रह रहा था।