25 जनवरी को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस?
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25-जनवरी को भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर बनाया गया था और यह पहली बार 2011-में मनाया गया था। इस साल इसकी थीम 'वोट जैसा कुछ नहीं, वोट ज़रूर डालेंगे हम' है।