inshorts

-25 डिग्री तापमान में ट्रेनिंग करते आईटीबीपी के जवानों का वीडियो आया सामने

उत्तराखंड की सीमाओं में अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों और -25 डिग्री सेल्सियस तापमान में ट्रेनिंग करते भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों का वीडियो सामने आया है। वीडियो के साथ आईटीबीपी ने लिखा, "प्रशिक्षण ही श्रेष्ठ है! हर परिस्थिति में प्रशिक्षण का प्रण।" वीडियो में घुटने तक बर्फ में खड़े जवान हथियार लेकर ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं।