25 वर्षीय युवक ने यूपी में पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, 22 दिन पहले हुई थी लव मैरिज
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 25-वर्षीय युवक ने मंगलवार को अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि 22 दिन पहले युवक की लव मैरिज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक की पत्नी करवा चौथ के बाद अपने मायके चली गई थी और वापस नहीं आई थी। पुलिस की जांच जारी है।