inshorts

25 साल तक साथ रहे साथी की मौत के बाद उसके पास खड़े होकर घंटों तक रोता रहा हाथी

रूस में एक सर्कस से रिटायर्ड हथिनी की मौत के बाद 25 साल तक साथ रहा उसका साथी कई घंटों तक उसके पास खड़े होकर रोता रहा। सोशल मीडिया पर सामने आए इस मार्मिक वीडियो में हाथी अपनी मृत साथी से लिपटता दिखा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाथी ने पशु चिकित्सकों को भी उसके पास जाने नहीं दिया।