25 साल बाद खत्म हुआ MP में सरकारी नौकरी में दो बच्चों की पाबंदी वाला नियम
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिए अब दो बच्चों की अनिवार्यता नहीं रहेगी। 3 या उससे अधिक संतान वाले उम्मीदवार भी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लगभग 25 साल पुराने इस नियम को खत्म करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई है।