फोर्ब्स द्वारा जारी 400 सबसे अमीर अमेरिकी लोगों की सूची में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप शामिल नहीं हैं और 25 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी संपत्ति $2.5 अरब है जो पिछले साल के बराबर है। बतौर फोर्ब्स, अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से लगातार पिछले पांच साल से उनकी रैंक घट रही है।