शेयर बाज़ार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,627 पर जबकि निफ्टी 57 अंक लुढ़ककर 25,732 पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को करीब ₹1.3 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। वहीं, सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में सबसे बड़ी गिरावट ट्रेंट (3.6%), L&T (3.2%) रिलायंस (2.1%) और इंडिगो (1.9%) के शेयरों में दर्ज की गई।