250 पहियों वाले ट्रक की बढ़ गई स्पीड, अपने गंतव्य के बेहद करीब पहुंचा
बेल्जियम से मंगाई गई करीब 200-टन वज़नी औद्योगिक मशीन (रिएक्टर वेसल) लेकर जा रहा 250 पहियों वाला बाहुबली ट्रक लखीमपुर खीरी में अपने अंतिम पड़ाव के काफी करीब पहुंच गया है। पहले यह ट्रक केवल 10-किलोमीटर/दिन चलता था लेकिन अब 50-किलोमीटर/दिन चल रहा है। ओडिशा से आए ट्रक में पहले 308 पहिये थे जिनमें से 58 हटा दिए गए थे।