ऑस्ट्रेलिया में लगभग 2,500 लोगों ने त्वचा के कैंसर को लेकर जागरूकता के लिए सिडनी के बॉन्डाई बीच पर निर्वस्त्र होकर फोटोशूट कराया है। अमेरिकी फोटोग्राफर स्पेंसर ट्यूनिक ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले चौथे सबसे आम कैंसर मेलेनोमा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक चैरिटी के साथ मिलकर काम किया। वह 2010 में भी ऐसा फोटोशूट कर चुके हैं।