केमिकल सेक्टर की कंपनी भारत रसायन लिमिटेड के शेयर पिछले 20 वर्षों में 25000% से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी ने फाइलिंग में एलान किया कि उसका बोर्ड शुक्रवार को बैठक करेगा जिसमें बोनस शेयर जारी करने और शेयर स्प्लिट के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। सोमवार को कंपनी के शेयरों में करीब 12% की तेज़ी देखने को मिली है।