25-वर्षीय कर्मी की मौत के बाद चीन में ज़्यादा काम व '996' वर्क कल्चर पर फिर छिड़ी बहस
चीनी वीडियो साइट बिलीबिली के लिए काम करने वाले 25-वर्षीय कंटेंट मॉडरेटर की सेरेब्रल हैमरेज से मौत के बाद चीनी '996' वर्क कल्चर पर बहस शुरू हो गई है। इसमें कर्मचारी हफ्ते के 6 दिन सुबह 9 से रात 9 तक काम करते हैं। कर्मचारी की मौत के बाद आरोप लगे कि बिलीबिली स्टाफ से ज़्यादा काम करवा रही थी।