26/11 आतंकी हमले के निशाने 'नरीमन हाउस' की रेकी करने के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मुंबई में संवेदनशील जगहों की रेकी करने के आरोप में 20 वर्षीय यश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इन जगहों में 'नरीमन हाउस' शामिल है जो एक यहूदी धार्मिक केंद्र है और 26/11 आतंकी हमलों के निशानों में से एक था। पुलिस के अनुसार, वह विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाकर अपने संपर्कों तक पहुंचा रहा था।