मुंबई में 26/11 आतंकी हमले को गुरुवार को 18 साल हो गए। लश्कर-ए-तैयबा के भारी हथियारों से लैस 10 आतंकियों ने मुंबई की कई जगहों पर हमले किए थे जिनमें 160 से अधिक लोग मारे गए थे। आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, ताज महल पैलेस, ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटल, नरीमन हाउस, लियोपोल्ड कैफे व कामा और आल्ब्लेस अस्पताल को निशाना बनाया था।