26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है: अमेरिका
अमेरिका के एक कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण के फैसले के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि भारत-अमेरिका की प्रत्यर्पण संधि के तहत तहव्वुर को भारत भेजा जा सकता है। फिलहाल वह अमेरिका की एक जेल में बंद है।