राजस्थान की एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने राजस्थान, ओडिशा और तेलंगाना के बीच गांजा तस्करी के अवैध कारोबार के मुख्य सरगना बजरंग सिंह को गिरफ्तार किया है। नैशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) का पूर्व कमांडो बजरंग 26/11 मुंबई हमले के समय आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में शामिल रहा था।