मुंबई के 26/11 हमलों के 6 साज़िशकर्ताओं को आज भी पाकिस्तान पनाह दे रहा है। इनमें लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज़ सईद और ऑपरेशन प्रमुख ज़की-उर-रहमान लखवी शामिल है। अन्य आरोपियों में लश्कर का कमांडर साजिद मजीद, पाकिस्तानी सेना का रिटायर्ड मेजर अब्दुर रहमान हाशिम सैयद उर्फ पाशा और आईएसआई के दो अधिकारी मेजर इकबाल और मेजर समीर अली शामिल हैं।