26,500 किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है 67 फीट का एस्टेरॉयड

67 फीट का एक एस्टेरॉयड करीब 26,500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, 2025 CA2 नामक यह एस्टेरॉयड 18 फरवरी (मंगलवार) को भारतीय समयनुसार शाम 04:33 पृथ्वी के करीब से गुज़रेगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि एस्टेरॉयड की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी बारीकी से निगरानी कर रही है।