inshorts

26 दिसंबर को होने वाले टेस्ट मैच को क्यों कहते हैं बॉक्सिंग डे टेस्ट?

क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग-डे टेस्ट कहा जाता है। दरअसल, ईसाई परंपरा में क्रिसमस के दिन दोस्तों/रिश्तेदारों/ज़रूरतमंदों को तोहफे देने का रिवाज़ है जिसे 'क्रिसमस बॉक्स' भी कहते हैं। क्रिसमस के अगले दिन इस बॉक्स को खोला जाता है जिसके चलते इसे बॉक्सिंग-डे के तौर पर पहचाना जाता है।