तिरुपति के ज्योतिषाचार्य कृष्ण कुमार भार्गव के अनुसार, पंचांग के आधार पर इस साल महाशिवरात्रि की फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे से 27 फरवरी को सुबह 08:54 बजे तक रहेगी। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है और महाशिवरात्रि की प्रथम रात्रि प्रहर पूजा का मुहुर्त शाम 6:19 बजे से रात 9:26 तक रहेगा।