26 वर्षीय युवक ने महाराष्ट्र में की खुदकुशी, शव देखकर उसकी मां ने कुएं में कूदकर दी अपनी जान
पुलिस ने बताया है कि महाराष्ट्र के पालघर में बीते गुरुवार को 26-वर्षीय एक युवक ने अपने घर के पास एक पेड़ पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, बेटे का शव देखकर दुखी मां कल्पना पाटिल ने भी कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।