26 साल पुरानी मस्जिद पर यूपी में चला बुलडोज़र, जानिए भारी फोर्स के बीच क्यों हो रही कार्रवाई

कुशीनगर (यूपी) में रविवार को प्रशासन ने एक 3 मंज़िला मस्जिद को बुलडोज़र से गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1999 में सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण कराया था और बिना नक्शा पास कराए 3 मंज़िला भवन बनाया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, मौके पर एसडीएम, सीओ समेत 10 थानों की फोर्स तैनात है।