दिल्ली पुलिस ने 26 साल पहले बिहार में पुलिस पार्टी पर हमला कर एक अधिकारी की हत्या करने के आरोपी नक्सली नेता को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, जानकारी मिली थी कि आरोपी फरीदाबाद (हरियाणा) में फर्ज़ी आईडी से रह रहा था। आरोपी ने कुछ साल पहले एक ट्रेन हादसे में खुद की मौत की झूठी खबर भी फैलाई थी।