inshorts

26/11 आतंकी हमले के बाद भारत-इज़रायल के संबंध और मज़बूत हुए: शीर्ष इज़रायली राजनयिक

इज़रायल के शीर्ष राजनयिक अलोन उशपिज़ ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 14वीं बरसी पर कहा कि उस 'खौफनाक दिन' ने भारत-इज़रायल के संबंध को और मज़बूत किया है। उन्होंने कहा, "मुझे भारतीय लोगों का साहस स्पष्ट रूप से याद है।" गौरतलब है, नवंबर-2008 में हुए उस हमले में इज़रायल के 6 नागरिकों समेत 166 लोगों की मौत हुई थी।