26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद के बेटे को भारत ने घोषित किया आतंकवादी

गृह मंत्रालय ने लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज़ मोहम्मद सईद के बेटे हाफिज़ तल्हा सईद को आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने कहा, "भारत और अफगानिस्तान में भारतीय हितों से जुड़ी जगहों को निशाना बनाने के लिए हाफिज़ तल्हा सईद फंड जुटाने व...(आतंकियों की)...भर्ती में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।" हाफिज़ मोहम्मद सईद 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था।