26/11 मुंबई हमलों के गुनहगारों को सज़ा मिलनी चाहिए: भारत व यूएस का संयुक्त बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात के बाद भारत और यूएस ने संयुक्त बयान में कहा कि 26/11 मुंबई हमलों के गुनहगारों को सज़ा मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने दोहराया कि भारत और यूएस वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई में साथ खड़े हैं और सभी आतंकवादी संगठनों पर मिलकर कार्रवाई करेंगे।