inshorts

26/11 मुंबई हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: 13वीं बरसी पर अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों की 13वीं बरसी पर ट्वीट किया, "26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।" उन्होंने लिखा, "उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम जिन्होंने हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया। पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा।"