inshorts

26/11 हमलों को लेकर यूएस, जापान व यूके में पाक दूतावास व उच्चायोग के बाहर हुए प्रदर्शन

अमेरिका, जापान व यूके में कई लोगों ने पाकिस्तानी दूतावास व उच्चायोग के बाहर इकट्ठा होकर 2008 के 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि दुनियाभर के सभी आतंकी हमलों का संबंध पाकिस्तान से है। गौरतलब है कि 26/11 आतंकी हमलों में 166 लोगों की मौत हुई थी।