तमिलनाडु में एक मॉडल को ब्लैकमेल करने और उससे यौन संबंध बनाने की मांग के आरोप में 26-वर्षीय इवेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मॉडल की तस्वीरें एडिट कर उसे अपलोड करने की धमकी दी थी। बकौल पुलिस, आरोपी ने कई बार महिला को फोन किया था और उसे फिल्मों में काम दिलाने का वादा किया था।