27 पूर्व आईपीएस अफसरों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई 'सोची-समझी व सुनियोजित' चूक के मामले में तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। पत्र में लिखा है, "यह प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने के लिए राज्य के प्रशासन और तथाकथित प्रदर्शनकारियों के बीच मिलीभगत का शर्मनाक व खुला प्रदर्शन था।"