27 वर्षीय भारतीय छात्र की अमेरिका में गोली मारकर की गई हत्या

तेलंगाना के 27 वर्षीय छात्र प्रवीण कुमार की बुधवार को अमेरिका के विस्कॉन्सिन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैदराबाद से बीटेक की पढ़ाई कर चुके प्रवीण 2023 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए थे। आशंका जताई जा रही है कि डकैती के प्रयास के दौरान यह घटना हुई। छात्र एक स्टोर में पार्ट-टाइम जॉब भी करता था।