27 वर्षीय शख्स बेंगलुरु में माता-पिता की हत्या कर हुआ फरार, पड़ोसी बोले- सुनी थीं तेज़ आवाज़ें

बेंगलुरु में सोमवार रात शरत नामक 27-वर्षीय शख्स ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी और फिर घर को बंद कर फरार हो गया। बकौल पुलिस, पड़ोसियों ने बताया कि घर से तेज़ आवाज़ें सुनाई दी थीं लेकिन उन्होंने दखल नहीं दिया क्योंकि दंपति ने उन्हें कहासुनी के समय घर न आने को कहा था। आरोपी की तलाश जारी है।