27 साल की उम्र में ₹50 लाख बचाकर भी खुश नहीं PSU कर्मी, बोला- ज़िंदगी के मज़े नहीं ले पा रहा
एक 27-वर्षीय पीएसयू कर्मी ने बताया है कि वह ₹50 लाख की बचत करने के बावजूद ज़िंदगी के मज़े नहीं ले पा रहा। युवक ने बताया, "मैं लग्ज़री/शानदार ज़िंदगी जी सकता हूं...लेकिन नहीं पता कैसे...महीने में एक बार दिल्ली जाकर महंगे रेस्टोरेंट में खाना-पीना, उबर से सफर करता हूं...लेकिन संतुष्टि नहीं मिलती...दूर-दराज़ की नौकरी/अकेलापन/बोरिंग ज़िंदगी...मेरी जान ले रही है।"