27 साल की फ्लॉसी को दुनिया की सबसे उम्रदराज़ जीवित बिल्ली के रूप में मिली मान्यता
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने फ्लॉसी नामक ब्रिटिश बिल्ली को दुनिया की सबसे उम्रदराज़ जीवित बिल्ली के रूप में मान्यता दी है। 26 साल 329 दिन की उम्र वाली इस पालतू बिल्ली का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन इसकी आंखों की रोशनी कम है और यह सुन नहीं सकती। इससे पहले, एक बिल्ली 38 साल और 3 दिन तक जीवित रही थी।