27-वर्षीय इनाकी विलियम्स ने ला लीगा में 6 साल से लगातार 227 मैच खेलने का बनाया रिकॉर्ड

एथलेटिक क्लब के फॉरवर्ड इनाकी विलियम्स ने ला लीगा में 6-साल से लगातार 227 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। 27-वर्षीय स्पेनिश फुटबॉलर ने रविवार को सेल्टा वीगो के खिलाफ ला लीगा मैच में शुरुआती इलेवन में शामिल होने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। वह आखिरी बार 17 अप्रैल-2016 को ला लीगा मैच खेलने से चूक गए थे।