inshorts

27-वर्षीय शख्स ने अपनी प्रोफाइल के साथ तमिलनाडु के मदुरै में लगवाए 'दुल्हन चाहिए' के पोस्टर

मदुरै (तमिलनाडु) के 27-वर्षीय जगन नामक शख्स ने शहर में 'दुल्हन चाहिए' के पोस्टर लगवाए हैं जिसमें उन्होंने वेतन, योग्यता आदि का ज़िक्र किया है। पोस्टर में लिखा है कि बीएससी (आईटी) कर चुके जगन प्राइवेट कंपनी में बतौर मैनेजर काम कर रहे हैं और उनका वेतन ₹40,000/माह है। बकौल जगन, वह ज़िंदगी में कभी किसी लड़की से नहीं मिले।