28-30 सितंबर को 3 दिनों की हड़ताल के बीच खुले रहेंगे देशभर के सहकारी बैंक
बिज़नेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक यूनियनों द्वारा 28-सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान सहकारी (कोऑपरेटिव) बैंक खुले रहेंगे। प्रमुख उद्योग निकायों (NAFCUB, NUCFDC और NAFSCOB) ने स्पष्ट किया है कि कोऑपरेटिव बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं। सभी शाखाओं और डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से जारी रहेंगी।