28-30 सितंबर तक SBI ग्राहकों को बड़ी राहत, ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान SBI ग्राहकों को ATM ट्रांज़ैक्शन पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। SBI ने कहा है कि ग्राहक इस अवधि में किसी भी बैंक के ATM से पैसे निकाल सकेंगे और तय फ्री ट्रांज़ैक्शन लिमिट पार होने के बाद भी उनसे ATM शुल्क नहीं लिया जाएगा।