inshorts

28 दिसंबर तक 4.86 करोड़ आईटीआर हुए फाइल, 1 दिन में 19 लाख लोगों ने भरे रिटर्न

आयकर विभाग ने बुधवार को बताया कि 28 दिसंबर 2021 तक 4.86 करोड़ लोग वित्त वर्ष 2020-21 का इनकम टैक्स रिटर्न भर चुके हैं और 18.89 लाख से अधिक लोगों ने अकेले 28 दिसंबर को आईटीआर भरा। अब तक 2.57 करोड़ से अधिक लोग आईटीआर-1 भर चुके हैं। आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर 2021 है।