कनाडा पुलिस ने बताया है कि ओंटारियो में पिछले हफ्ते गोलीबारी में घायल हुए 28-वर्षीय भारतीय छात्र सतविंदर सिंह की मौत हो गई है। हमलावर की पहचान 40-वर्षीय सीन पेट्री के रूप में हुई थी जिसे पुलिस ने मार गिराया था। सतविंदर के माता-पिता की आर्थिक मदद और शव को भारत भेजने के लिए एक फंडरेज़र शुरू किया गया है।