आंध्र प्रदेश के गांव में 28 साल से भाईचारा कायम, एक ही गणेश प्रतिमा की पूजा करता है पूरा गांव
प्रकाशम (आंध्र प्रदेश) के ओम्मावरम गांव में 28-वर्षों से पूरे गांव के लिए सिर्फ एक गणेश प्रतिमा स्थापित होती है। जाति-समुदाय से परे सभी ग्रामीण एकसाथ पूजा करते हैं। गणेश उत्सव के 11वें दिन भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के लिए विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाती है और पूरे विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।