रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन के ट्रायल रन मई 2027 में शुरू होंगे। अभी B28 ट्रेनसेट इस्तेमाल होगा जिसकी अधिकतम डिज़ाइन स्पीड 280 किलोमीटर/घंटा है। 2027 में ही सबसे पहले सूरत-वापी खंड पर बुलेट ट्रेन सेवा शुरू होगी। 2035 तक 350 किलोमीटर/घंटा रफ्तार वाले ट्रेनसेट लॉन्च हो सकते हैं।