29 दिन से इस शेयर में लगातार लग रहा अपर सर्किट, ₹52 पर आया भाव

आईटी कंपनी कोलाब प्लैटफॉर्म्स के शेयर में सोमवार को लगातार 29वें दिन अपर सर्किट लगा और यह ₹52.51 पर पहुंच गया। इसमें 2% का अपर सर्किट लगा है और यह निरंतर तेज़ी 18 जून को शुरू हुई थी। वहीं, स्टॉक अभी भी मई 2025 में दर्ज अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹76.18 से 31% नीचे कारोबार कर रहा है।