29 नवंबर से फिर से शुरू होंगी भारत और सिंगापुर के बीच व्यावसायिक उड़ानें

सिंगापुर के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएस) ने रविवार को कहा कि भारत के साथ उसकी टीकाकरण यात्रा लेन (वीटीएल) 29 नवंबर से शुरू होगी जिसमें चेन्नई, दिल्ली और मुंबई से रोज़ाना 6 निर्दिष्ट उड़ानें होंगी। सीएएएस के मुताबिक, दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक उड़ानों को दोबारा शुरू करने पर भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ एक करार हुआ है।