inshorts

29 वर्ष की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक ने 29 वर्ष की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह घोषणा सेंचूरियन टेस्ट में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद की। उन्होंने अपने रिटायरमेंट की टाइमिंग को लेकर कहा कि वह अपने बढ़ते हुए परिवार के साथ अधिक वक्त बिताना चाहते हैं।