29 वर्षीय दोस्त ने नशे में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर को दिल्ली में मारी गोली, हुआ अरेस्ट

पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ (दिल्ली) में बीएसएफ के एक सब-इंस्पेक्टर को उसके 29-वर्षीय दोस्त ने कथित तौर पर नशे की हालत में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि पीड़ित घटना के वक्त आरोपी के साथ कार में घूम रहा था।