पूर्व यूएफसी फाइटर फेलिपे कोलारिस की सोमवार को ब्राजील में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 29 वर्षीय फेलिपे घटना के वक्त रियो डी जेनेरियो में ट्रेनिंग खत्म करके लौट रहे थे और बस ने उन्हें टक्कर मार दी। यूएफसी ने फेलिपे के निधन पर लिखा, "हम फेलिपे के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"