29 सितंबर को खुलेगा बारापुला फेज III फ्लाईओवर, दिल्ली-नोएडा का सफर 15 मिनट में होगा पूरा

दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 सितंबर को बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह नया फेज़ सराय काले खां में मौजूदा बारापुला फ्लाईओवर से जुड़ेगा। इसके बनने से पूर्वी दिल्ली व नोएडा से एम्स तक का सफर 15 मिनट रह जाएगा जबकि अभी इसमें लगभग 35-40 मिनट लगते हैं।

Load More