inshorts

3% चढ़कर बंद हुआ ज़ोमैटो का शेयर, बना निफ्टी 50 का टॉप गेनर; क्या हैं कारण

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स द्वारा इटरनल (ज़ोमैटो की मूल कंपनी) के टारगेट प्राइस को बढ़ाए जाने के बाद गुरुवार को इटरनल का शेयर 3% चढ़कर बंद होने के साथ निफ्टी 50 टॉप गेनर रहा। गोल्डमैन सैक्स ने कंपनी के शेयर का टारगेट ₹340 से बढ़ाकर ₹360 कर दिया है जो इसके मौजूदा भाव से लगभग 10% अधिक है।